कोतवाली इलाके के एक गांव की बालिका (12) गांव के बाहर दोपहर को नित्यक्रिया के लिए गई थी। इसी बीच गांव निवासी एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके संग छेड़खानी शुरू कर दी। बालिका ने शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़ कर भाग निकला। इसके बाद पीड़िता ने घर जाकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।