फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर में चौथे चरण में 13 मई को होगा मतदान

Sun, 17 Mar 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ गया है। कलेक्ट्रेट में शनिवार की शाम डीएम व एसपी ने बैठक कर नामांकन प्रक्रिया के लेकर मंथन किया। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि सीतापुर में चौथे चरण 13 मई को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होगी। पहले दिन पर्चा दाखिला होगा। नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल, पर्चा वापसी 29 अप्रैल को होगी। मतगणना चार जून को की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले का सिधौली विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज में आता है। यहां पांचवें फेज में चुनाव है। उसका नोटिफिकेशन 26 अप्रैल को जारी होगा। मोहनलालगंज का नामांकन लखनऊ में होगा। सीतापुर में कुल नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां केवल एक सीतापुर लोकसभा सीट पर नामांकन होगा। उन्होंने कहा कि इस बार प्रत्येक बूथ पर विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर का भी प्रबंध रहेगा। वहां हमारे वालेंटियर भी मौजूद रहेंगे, बूथों पर सभी सुविधाएं जरूरी रहेंगी। कोई मतदाता बूथ पर आने के लिए सक्षम नहीं है, तो उसके लिए घर पर ही मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा बूथों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, रैंप की सुविधा भी उपलब्ध होगी। वोटर हेल्पडेस्क, छाया के लिए शेड, प्रकाश व साईनेज आदि सुविधाएं रहेंगी। वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी का प्रयास अपेक्षित है। बैठक में अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राखी वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी लक्ष्मीकांत सहित संबंधित अधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा भारी
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने कहा कि आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। कहीं पर कोई भी शराब आदि मुफ्त बांटता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध बूथों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा है, कि यदि कोई आपको वोट करने के लिए मना करता है या डराता धमकाता है तो पुलिस को सूचित करें। उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी ने समस्त लाइसेंस बंदूक धारियों से अपना शस्त्र जमा करने को कहा है। यदि किसी को आवश्यक कारणवश बंदूक रखने की आवश्यकता है तो वह उसका प्रमाण-पत्र प्राप्त कर अपने पास रख सकता है। सोशल मीडिया की हमारी टीम निरंतर निगरानी कर रही है, अफवाह फैलाने वालों को कार्रवाई की जद में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग भयमुक्त होकर मतदान करें, पुलिस एवं प्रशासन आपके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें