फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंची वोटर लिस्ट, बैरंग लौटे लोग, सात नवंबर तक है दावा और आपत्ति का मौका

Wed, 02 Nov 2022 03:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

निकाय चुनाव के लिए जारी की गई मतदाता सूची पर वोटरों के पास दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए सात नवंबर तक मौका है पर कई जिलों में अभी तक सूची नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
महमूदाबाद में किसान भवन में सूची देखने आए लोग व बूथ पर लटकता ताला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसे देखकर मतदाताओं को एक से सात नवंबर तक दावा और आपत्ति करना है लेकिन मतदाता सूची निकाय और मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंची। इससे मतदाता भटकते रहे। वह दावा और आपत्ति नहीं कर सके। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी भी मतदाता सूची का मुआयना नहीं कर सके। इसे लेकर उनमें रोष दिखाई दिया।

विज्ञापन


महमूदाबाद नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत पैतेपुर में मंगलवार को बूथों पर बीएलओ नहीं मिले। इसके चलते मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में बगैर देखे ही वापस लौटना पड़ा। चीनी मिल के गन्ना विकास व किसान भवन में बने तीनों बूथों पर ताला लटकते रहे। मतदाता रंजीत चौहान ने बताया कि हम परिवार के नाम मतदाता सूची में देखने गए थे। न तो बूथ पर कोई बीएलओ मिला और न ही बूथ सेंटर का ताला खुला।

ये भी पढ़ें - 14 कोसी परिक्रमा के लिए उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, जय श्रीराम के नारे के साथ हुई शुरुआत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दूषित खाना खाकर बीमार हुए बच्चे: 18 की हालत बिगड़ी, सिविल अस्पताल रेफर किया गया


बूथ सेंटर पर किसी अधिकारी का नाम नहीं लिखा है। किससे सम्पर्क करें। मतदाता समर सिंह ने बताया कि मतदाता सूची देखने को नहीं मिली। मतदाता मनोज कुमार, नन्हू चौहान, रोहित राठौर, राजकमल आदि बिना सूची देखे चले गए। तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि अभी मतदाता सूची जिले से आई नहीं है। लेने गए हैं, उसके बाद बूथों पर बीएलओ बैठने लगेंगे। मिश्रिख नगर पालिका में मतदाता सूची के संबंध में संभावित प्रत्याशियों ने बताया कि पुरानी सूची से ही काम चलाया जा रहा है। नई सूची अभी आई नहीं है।

सीताकुंड वार्ड के अनिल राजवंशी, खाकी सराय के मनोहर लाल हंस ने बताया कि पूर्व सूची के आधार पर मृतकों के नाम हटाए गए हैं और नए नाम जोड़े गए हैं। लहरपुर पालिका परिषद में मतदाता सूचियों के प्रकाशन को लेकर अधिशासी अधिकारी अनुरुद्ध कुमार पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी मतदाता सूची प्राप्त नहीं हुई है।

तहसीलदार शशि बिंदु द्विवेदी ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को सूची दिखाने के लिए उपस्थित हैं। सहायक जिला निर्वाचन अफसर सुरेश प्रसाद ने बताया कि सभी एसडीएम को मतदाता सूची भेजी गई है।

पुरानी रखी मिली मतदाता सूची
खैराबाद नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मतदाताओं में मंगलवार को अनंतिम रूप से प्रकाशित वोटर सूची को देखने की उत्सुकता दिखी। इसके लिए कई मतदाता पालिका दफ्तर पहुंचे। वहां उन्हें मतदाता सूची नहीं मिली। बताया गया कि बीते चुनाव की मतदाता सूची है। नई वोटर लिस्ट अभी प्राप्त नहीं हो सकी है। इससे वह मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


बूथ पर नहीं मिला कोई
सीतापुर शहर के प्राथमिक विद्यालय विजय लक्ष्मीनगर में मोहल्ले के कई लोग सूची देखने गए लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं मिला। न ही मतदाता सूची दिखी। महेश, त्रिलोकी, अजय श्रीवास्तव, मुकेश आदि नगर पालिका के दफ्तर भी गए। वहां जिम्मेदारों ने मतदाता सूची को लेकर कोई सही जवाब नहीं दिया। शहर के मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची नहीं दिखी।

लोग करते रहे इंतजार
नगर पंचायत सिधौली में मतदाता सूची देखने के लिए लोग भटकते रहे लेकिन सूची मुख्यालय से न आ सकी। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक आचार्य मनीष पांडेय ने कहा कि जितनी जल्दी मतदाता सूची का लोग अवलोकन कर सकेंगे, उसी आधार पर आगे की रणनीति बनाई जा सकेगी। संतनगर पश्चिमी से सभासद पद के प्रत्याशी विनीत मिश्र ने कहा कि होर्डिंग लग चुकी है, अब सूची का इंतजार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें