फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में महिला का पीछा कर रहे शोहदे को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़वाया। महिला के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक महिला का ससुराल पास के ही गांव में है। महिला मायके आई थी। आरोप है कि महिला के ससुराल का रहने वाला राजकुमार उसके पीछे चल रहा था। उसने महिला से बात करने का प्रयास कर किया। इस पर महिला चिल्लाने लगी। शोर सुनकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिला पहले भी केस दर्ज करा चुकी है। वह पुराने मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहा था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें