फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ग्रामीणों ने खेल मैदान में बंद किए मवेशी

Fri, 19 May 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद/सीतापुर। बेसहारा मवेशियों से त्रस्त ग्रामीणों ने गुरुवार को उन्हें लौना के खेल मैदान में बंद कर दिया। ब्लॉक पहला के ग्राम लौना में खेल मैदान में सैकड़ा छुट्टा मवेशी बंद किए जाने की खबर से तहसील प्रशासन हरकत में आया। आननफानन मवेशियों के चारा-पानी का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी महमूदाबाद मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मवेशी नजदीकी गोशाला में भेजे जा रहे हैं। जो मवेशी अभी खेल मैदान में बचे हैं उनके चारे-पानी की व्यवस्था कराई गई है। जल्द ही उन्हें भी गोशाला में सरंक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें