सीतापुर। किसान सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद के नवागत मिल प्रधान प्रबंधक के रूप में विजय प्रकाश पांडेय ने बुधवार को कार्य भार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह बागपत की किसान सहकारी चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक थे। कार्यभार ग्रहण कर उन्होंने मिल अधिकारी व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। मिल में पूरी क्षमता के साथ पेराई हो, यह सुनिश्चित किया जाए। (संवाद)