फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, दस घायल

Sat, 17 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। नैमिषारण्य से बच्ची का मुंडन संस्कार कराकर शुक्रवार देर रात लौट रहे ग्रामीणों का छोटा पिकअप वाहन महोली हरगांव मार्ग पर वजहतपुर गांव के पास पलट गया। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब दस से अधिक लोग घायल हो गए। पांच महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हरगांव के शफीपुर मजरा जलालीपुर देहात निवासी कमलकिशोर शुक्रवार को अपनी तीन वर्षीय पुत्री आरोही का मुंडन कराने परिजनों के साथ दो छोटे पिकअप नैमिषारण्य गए थे। लौटते समय वजहतपुर के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ककमलकिशोर (40), सीमा देवी (40), नेहा (21), रुचि (18), रोशनी (20), कोमल (15), रंगोली (17), शीतला (38), शोभित (14) और पूनम (35) समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद शीतला, रंगोली, रोशनी, नेहा और कोमल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें