फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फेरी लगाकर करते थे रेकी, चोरी के माल संग दो शातिर गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। फेरी लगाने के बहाने रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिरों को लहरपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा के मुताबिक तंबौर के समोदीडीह निवासी रियाज व नई बस्ती निवासी हलीम फेरी लगाकर दरी बेचते हैं। इन्हें पोंगलीपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से भारी मात्रा में आभूषण मिल हैं। इनमें 218 बिछिया, 40 अंगूठी, 71 पायल आदि बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिन में फेरी लगाकर खासकर सराफा दुकान व घरों की रेकी करते थे। इस गिरोह का साथी सरोज फेरी लगाकर बर्तन बेचता है। इन वारदातों में वह भी शामिल है। उसकी तलाश की जा रही है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद रात में चोरी का सामान आपस में बांट लेते थे।
तीन माह में अंजाम दीं चार बड़ी वारदातें
पुलिस के मुताबिक चोरों ने जुलाई से सितंबर माह के बीच चार बड़ी चोरियां की। इसमें दो अगस्त को गुरुखेत बाजार में अजीज ज्वैलर्स, 23 सितंबर को समोलिया गांव के बाहर बने मकान से चोरी, 11 सितंबर को एक सराफा दुकान व 30 जुलाई को मानपुर के गांव शिवथान में बने घर को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें