फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने जलाए पटाखे, मनाई खुशी

Thu, 07 May 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बुधवार को हरगांव में उत्साह का माहौल दिखा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने धौरहरा क्षेत्र के तहत डेबर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान दोनों मंत्रियों का हरगांव के मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस जीत की खुशी में मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं के साथ पटाखे दागे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, अरुणेश त्रिपाठी, कमलेश वर्मा, गफ्फार खान, उदित बाजपेई, राजू सिंह, रामेंद्र शुक्ला, दिनेश मिश्रा, ,पंकज शुक्ला, संजय जायसवाल व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें