फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सकरन के दो शिक्षक लखनऊ में हुए सम्मानित

Sun, 19 Apr 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडा (सीतापुर)। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (सत्र 2025-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विकासखंड सकरन के दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय किरतापुर व कंपोजिट विद्यालय गजनीपुर के शिक्षक आनंद वर्मा और वीरेंद्र वर्मा को लखनऊ में आयोजित उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दोनों शिक्षकों को विद्यालय के छात्रों को परीक्षा के लिए प्रेरित करने, आवेदन कराने व उनकी प्रभावी शैक्षिक तैयारी कराने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। आनंद वर्मा के मार्गदर्शन में किरतापुर विद्यालय के 10 व वीरेंद्र वर्मा के गजनीपुर विद्यालय के आठ छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। दोनों शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बीईओ ओंकार सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना। शिक्षक ओमकार पांडेय, राधा कृष्ण दीक्षित, पतिराम, आनंद सिंह, धीरेंद्र पटेल, रविंद्र मिश्र, संजय चित्रांश, प्रवीण कुमार, कृष्ण कांत, आलोक मिश्र आदि ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें