फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मृत्यु के कारण रिक्त हुए दो प्रधान पद, ठप हो गए विकास कार्य

Thu, 13 Jun 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के एक विकास खंड के दो प्रधानों की मौत के कारण वहां प्रधान का पद रिक्त हो गया है। यहां के विकास समेत अन्य कार्य ठप हो गए हैं। इन्हें पूरा कराने के लिए अस्थायी व्यवस्था के तहत किसी एक पंचायत सदस्य को नामित किया जाएगा। इसके लिए एडीओ पंचायत से ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची तलब की गई है।
विज्ञापन

मिश्रिख ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिनौरा के प्रधान सत्यम वैश्य की मौत हो गई है। इससे यह पद रिक्त हो गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत डिघिया के प्रधान राकेश कुमार की भी मृत्यु हो गई है। इन दोनों पदों पर पंचायती राज एक्ट 1947 के अनुसार डीएम की ओर से अस्थायी व्यवस्था में किसी ग्राम पंचायत सदस्य को नामित किया जाना है। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने एडीओ पंचायत मिश्रिख को निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची खंड विकास अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं। सभी सदस्यों की शैक्षिक योग्यता, आयु, जाति व प्रधान के आरक्षण की स्थिति भी उपलब्ध करानी है।

10 ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों के लिए होगा चुनाव
मिश्रिख ब्लॉक में दो प्रधानों की मृत्यु के साथ ही अब प्रधान के दस पद रिक्त हो गए हैं। यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने देते हुए बताया कि एलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलगवां, चंदनपारा, पड़रखा के प्रधान का पद रिक्त है। इसी तरह सिधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोड़रिया, बिसवां की शकरपुर त्योला, गोंदलामऊ की संदना, रामपुर मथुरा की ग्वाहडीह, रेउसा की दलपतपुर के प्रधान का पद रिक्त है। उपचुनाव का कार्यक्रम शासन से जारी होने पर पंचायत के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें