फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो घरों में लगी आग, नहीं पहुंच पाई दमकल टीम

Tue, 26 May 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। बुचऊपुरवा गांव में सोमवार रात अचानक आग लगने से दो लोगों की गृहस्थी का सारा सामान जल गया। गांव निवासी रामविजय के घर में रात में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते, तेज हवा के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों ने पड़ोसी ननकऊ के घर को भी चपेट में ले लिया। ननकऊ के अनुसार उनके घर में रखी 20 हजार की नकदी, जेवर व गृहस्थी का सामान जल गया। रामविजय के घर में रखी 20 हजार की नकदी, जेवर, कपड़े, अनाज आदि जल गया। दोनों घरों की करीब डेढ़ से दो लाख की संपत्ति जल गई। ग्रामीणों ने फायर कंट्रोल रूम में कई बार फोन किया मगर 40 किलोमीटर से अधिक दूरी होने के कारण दमकल टीम गांव नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेखपाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट भेज दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें