फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बायोगैस प्लांट से संचालित होंगी दो गोशालाएं

Sun, 16 Jul 2023 07:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की दो गोशालाओं में बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। गोशाला के गोबर से गैस बनाई जाएगी। इस गैस का उपयोग भोजन पकाने व प्रकाश व्यवस्था में किया जाएगा। इससे ग्रामीणों की लकड़ी के ईंधन पर निर्भरता कम होगी। गांव में प्रकाश की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। इस पर करीब 48 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

गोशालाओं को विकसित करने के लिए पंचायतीराज विभाग की ओर से धनराशि मुहैया कराई जाएगी। इसी के तहत पहले चरण में दो बायोगैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए एलिया विकास खंड की गोशाला क्लार्कनगर और पिसावां ब्लॉक की गोशाला चंद्रा का चयन किया गया है। इसमें गोशाला के गोबर का उपयोग होगा।
गोशाला में बनी बायोगैस आसपास के ग्रामीणों को बेची जाएगी। इससे आय बढ़ेगी। साथ ही लकड़ी के ईंधन पर निर्भरता कम होगी। बायोगैस से गोआश्रय स्थल में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था रहेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने बताया शासन ने दो गोशालाओं में बायोगैस प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है। इनके निर्माण पर 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें