फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क हादसों में दो की मौत

Tue, 18 Jul 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे अलग-अलग स्थानों पर हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर मंगलवार को ग्राम बिचपरी मोड़ के पास सिधौली की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक सवार रामपुरकलां के वाजिदनगर निवासी शिवा सिंह (24) की बाइक में टक्कर मार दी। शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। शिवा जयपुर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। वहीं सोमवार रात ग्राम सलारपुर निवासी अवधराम (45) अपने साढू के घर भिटौरा जा रहा था। देवकलिया गांव के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह खेती करता था उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें