फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो डीसीएम टकराईं, तीन जख्मी

Mon, 18 Dec 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। मिश्रिख क्षेत्र में रविवार सुबह दो डीसीएम टकरा गईं। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिसकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को किसी तरह वाहन से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कल्ली चौराहे पर भोर करीब चार बजे दो डीसीएम टकरा गईं। इस दौरान एक डीसीएम हरदोई से धान लेकर पुवायां जा रही थी। वहीं दूसरी डीसीएम मिश्रिख की तरफ से आलू लेकर संदना की तरफ जा रही थी।
टकराने के बाद दोनों गाड़ियां पलट गईं। हादसे में धान से लदी डीसीएम में सवार हरदोई के थाना अरवल गांव सेमरा निवासी मिथिलेश (38), हिमरा निवासी अनुज (21) तथा अवधेश कुमार (48) घायल हो गए। वहीं आलू से लदी डीसीएम में सवार तीनों लोग सुरक्षित निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों घायलों को सीएचसी मछरेहटा पहुंचाया, जहां से मिथिलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें