फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चार जिलों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से जेवरात, अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। इन दोनों ने सीतापुर के अलावा बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

21 सितंबर को भेथरा माधवपुर गांव में इन दोनों शातिरों ने प्रधान के चचेरे भाई के घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवर व 25 हजार रुपये की नकदी चुरा ली थी। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी पर 35 और दूसरे पर 15 केस दर्ज हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

एएसपी दक्षिणी डॉ.प्रवीन रंजन के मुताबिक तंबौर के भौरी शायपुर निवासी संजय उर्फ संजू लोनिया और सकरन के करेहका मजरा उचगांव निवासी कृपाराम लोनिया को सतपुला पुल से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से जेवर और अवैध असलहे बरामद हुए हैं। बताया कि संजय पर सीतापुर, लखनऊ, बहराइच व बाराबंकी में कुल 34 व कृपाराम पर सीतापुर में 15 केस दर्ज हैं। दोनों ही लोनिया गैंग के बदमाश हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अन्य साथियों की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों ने भेथरामाधव गांव में 21 सितंबर की रात चोरी की थी। इस गांव के प्रधान के चचेरे भाई के घर लाखों की चोरी हुई थी। यह गांव कांसा खेरिया गांव से महज चार किलोमीटर दूर है। कांसा खेरिया में मटमैला गैंग ने 11 सितंबर को पर्चा चिपकाकर दहशत फैलाई थी। हालांकि इन लोगों का उस गैंग से कोई ताल्लुक नहीं है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें