सीतापुर। रेउसा थाने पर तैनात दो सिपाहियों पर लूट और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मोईयाखानपुर निवासी कन्हैया ने बताया कि वह कबाड़ खरीदकर उसे बेचता था।
रेउसा थाने में तैनात सिपाही शुभम तिवारी व सर्वजीत मौर्य ने 20 जून को उसे हिरासत में ले लिया। बताया कि पीड़ित ने जो रिक्शा खरीदा है, वह चोरी का है। सिपाही एक रिक्शा बेचने वाले पिंटू को लेकर आए और लेनदेन कर उसे छोड़ दिया।
जब पीड़ित की पत्नी ने सिपाहियों से थाने में जाकर बात की तो सिपाहियों ने उसके पास मौजूद दस हजार रुपये लूट लिये। इस दौरान महिला की साड़ी को भी आरोपी सिपाहियों ने खींच लिया। एसओ घनश्याम ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सिपाहियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।