फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो बसें टकराईं, बाल-बाल बचे यात्री

Sat, 11 Mar 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। तीर्थ यात्रियों से भरी एक निजी बस शनिवार सुबह रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में दोनों बसें मामूली क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

तीर्थ यात्रियों से भरी एक निजी बस हरिद्वार से बलरामपुर जा रही थी। बस को डुुमरियागंज निवासी लवकुश चला रहा था। बस में लगभग 60-65 यात्री थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक बस को तेज गति से चला रहा था। जब बस जहांगीराबाद से आगे किवानी नदी पुल व रपटा पुल के बीच पहुंची तो वह सड़क किनारे खड़ी एक खाली बोलेरो जीप से रगड़ती हुई, बहराइच से सीतापुर जा रही रोडवेज बस से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें