झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली हरगांव इलाके में पुलिस ने दो ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। एसओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि चेकिंग के दौरान लहरपुर के काजीपुरवा निवासी इंतजार अली तथा बसंतीपुर निवासी बिहारी को गिरफ्तार किया है।
जिनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद हुई हैं। दोनों आरोपियों के पास से अवैध तमंचे भी बरामद हुए हैं। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। (संवाद)