फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ओवरलोड ट्रक का टायर फटा, कार का शीशा टूटा

विज्ञापन
जहांगीराबाद में ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक का टायर फटने से टूटा कार का शीशा। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा जहांगीराबाद में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक का टायर अचानक फट गया। धमाके से सड़क के किनारे खड़ी एक कार का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि कार में कोई मौजूद नहीं था। सड़क पर पड़ी गिट्टियां उछलने से कई लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

बहराइच-सीतापुर मार्ग पर जहांगीराबाद चौराहे के निकट बनी पुलिया पर शुक्रवार देर शाम एक ओवरलोड ट्रक रेउसा से बिसवां चीनी मिल जा रहा था। ट्रक जैसे ही जहांगीराबाद चौराहे की पुलिया पर पहुंचा अचानक उसका पिछला टायर धमाके के साथ फट गया। टायर फटने से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। पुलिया के निकट खड़ी एक कार की खिड़की का शीशा धमाके से चकनाचूर हो गया।
कार के गेट में कई स्थानों पर गिट्टियों के उछलकर लगने से लोहे की चादर तक क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें कई जगह निशान पड़ गए। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। धमाके से सड़क से गिट्टियां उछलकर इधर-उधर बिखर गईं। कुछ लोगों के गिट्टियां लगने से वे हल्के चोटिल हो गए। एक राहगीर का चश्मा का गिट्टी लगने से टूट गया। गनीमत रही कि आंख बच गई।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी ने की थी। इस दौरान जहांगीराबाद चौराहे के आसपास 300 मीटर तक गिट्टियां और डस्ट डालकर इतिश्री कर ली थी। वह गिट्टियां अब खतरनाक साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें