फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रक व कार की टक्कर, चार लोग जख्मी

Mon, 15 Jun 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। इलाके में तंबौर मार्ग पर मतुआ गांव स्थित पेट्रोल पंप के निकट सोमवार को एक ट्रक व कार की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। लहरपुर की तरफ से एक कार जा रही थी। उसमें करीब 12 लोग मौजूद थे। टक्कर होने के बाद कार में सवार तंबौर के बेहटा गांव निवासी संदीप (34) उनकी पत्नी ममता (32), सिंगाही निवासी बसंती (60) व एक तीन साल की बच्ची घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उनको सीएचसी लहरपुर लाया गया। जहां से संदीप, ममता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें