गुरुवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ईंट लेकर बिसवां से चहलारी के लिए जा रही थी। जिस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पुल के ऊपर से गुजर रही थी, उसी दौरान ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे लटक गई। इससे वहां हड़कंप मच गया।
पुल पर आवागमन ठप हो गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक मुकेश किसी तरह बच निकला। यह पुल उस क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों के आवागमन का एक मुख्य साधन है।
रास्ता ठप होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुल से हटाया नहीं जा सका था।