सीतापुर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था शुक्रवार को पटरी से उतरी नजर आई। भवानीपुर व सिटी पॉवर हाउस से जुड़े मोहल्लों में दो से तीन घंटे की कटौती हुई। कहीं पर जंफर उड़ गया तो कहीं पर तकनीकी फॉल्ट के चलते कटौती हुई। इससे बिजली उपभोक्ता जूझते रहे।
भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े विकास नगर, खूबपुर, श्रीनगर कॉलोनी, नवीन चौक सहित अन्य मोहल्लों में शुक्रवार कई बार ट्रिपिंग हुई। इस वजह से कभी आधे घंटे के लिए बिजली गुल हुई तो कहीं एक घंटे आपूर्ति ठप हो गई।
शाम तक कई बार कटौती होने से करीब तीन घंटे बिजली कटौती हुई। बार-बार ट्रिपिंग होने से उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिटी उपकेंद्र से जुड़े नई बस्ती, लोहारबाग, आर्यनगर मोहल्ले में भी ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। इन मोहल्लों में भी कटौती होने से उपभोक्ता परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया तकनीकी फॉल्ट के चलते दिक्कतें आई थी। शिकायत मिलने पर तत्काल फॉल्ट को सही करवा दिया गया है।