सीतापुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने अयोध्या धाम व श्री खाटू श्याम तक रोडवेज बस का संचालन करवाए जाने को लेकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को पत्र भेजा था, जिस पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। वृहस्पतिवार सुबह सात बजे से अयोध्या धाम के लिए बस प्रस्थान करेगी। यह बस रेउसा, बहराइच, गोंडा होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी। अयोध्या के लिए शुरू की गई परिवहन सेवा से भक्तों को भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जाने में काफी सहायता मिलेगी। (संवाद)