फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रेनें फुल, होली में घर पहुंचने का संकट

Sun, 26 Feb 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। होली करीब आते ही ट्रेनों में आरक्षण न मिलने से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली आने जाने वाली ट्रेनों में है। वेटिंग भी इतनी लंबी है कि कंफर्म होने की उम्मीद नजर नहीं आती। जनपद के लोग सबसे ज्यादा दिल्ली में हैं। कुछ गाजियाबाद और मुरादाबाद में भी हैं। पढ़ाई और रोजगार के सिलसिले में कुछ स्थानीय लोग गोंडा में भी रहते हैं। इन लोगों के लिए रेलमार्ग से सत्याग्रह एक्सप्रेस एक मात्र विकल्प है, लेकिन इसमें आरक्षण नहीं मिल पा रहा। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस का ठहराव भी सीतापुर में है। इस ट्रेन में भी 25 फरवरी के बाद से आरक्षण नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस से पंजाब और बिहार में रहने वाले सीतापुर के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन इसमें भी आरक्षण उपलब्ध नहीं है।

दिल्ली से आने वालों के लिए दूसरा विकल्प भी मुश्किल
दिल्ली के आनंद बिहार स्टेशन से चलने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन है। यह शनिवार और सोमवार को चलती है। दिल्ली से सीतापुर रेलमार्ग से आने वाले के लिए यह दूसरा विकल्प है। इस ट्रेन में भी आरक्षण को लेकर मारामारी है। 25 फरवरी के 173, 27 फरवरी के 63, चार मार्च को 141 और छह मार्च को 93 लोगों का टिकट वेटिंग में है।

- सत्याग्रह एक्सप्रेस में 26 फरवरी से छह मार्च तक कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है।
- सत्याग्रह एक्सप्रेस में दिल्ली वापसी के लिए 16 मार्च तक कोई टिकट उपलब्ध नहीं है।
- लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस में 27 फरवरी से 13 मार्च के बीच 40 से अधिक वेटिंग है।
- कामाख्या एक्सप्रेेस में 26 फरवरी को 400, पांच मार्च को 301 और 12 मार्च को 229 लोगों की वेटिंग है।

जंक्शन आने वाली किसी भी एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। जिस मोरध्वज एक्सप्रेस में आसानी से आरक्षण मिल जाता था, उसमें भी वेटिंग का टिकट लेने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके शुक्ला, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें