परसेंडी। पूसूपुरवा मजरा अनिया के पास शनिवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक कैहमारा निवासी दिनेश यादव (33) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि घटना के कारणाें का पता लगाया जा रहा है।