संदना इलाके में दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली देखते लोग। संवाद
गोंदलामऊ। संदना में बरियारपुर के पास शुक्रवार शाम मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 लोग सवार थे। मगर हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतरकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे खंभा टूट गया। संदना पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी से इन्कार किया है। (संवाद)