फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 412 आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे शौचालय

Sun, 26 Nov 2023 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 412 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों सहित अन्य लाभार्थियों को शौचालय की सुविधा मिलेगी। इसके लिए संबंधित चयनित केंद्रों पर शौचालय बनवाने के लिए शासन ने धनराशि जारी की है। एक शौचालय का निर्माण 36 हजार रुपये से किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था नामित की गई है। जिले की 20 बाल विकास परियोजनाओं के अधीन 4232 आंगनबाड़ी केंद्र हैं।
विज्ञापन

अधिकांश केंद्रों के अपने भवन नहीं हैं। वह परिषदीय स्कूलों में या अन्य स्थानों पर संचालित हो रहे हैं। ब्लॉक क्षेत्रों में बीते वर्षों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया है। शहर परियोजना में एक भी केंद्र का निर्माण नहीं हो सका है। इससे बच्चों को मूलभूत सुविधाएं सुलभ नहीं होती हैं।
बच्चों की समस्याओं के दृष्टिगत शासन ने 412 आंनगबाड़ी केंद्रों पर शौचालय बनवाए जाने की अनुमति देते हुए धनराशि विभाग को भेजी है। एक शौचालय बनवाने पर 32 हजार रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग शौचालय का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें