1-चिकित्सा शिविर
सुबह 09:00 बजे। लहरपुर के मोहल्ला बागवानी टोला में चेयरमैन हाजी जावेद के आवास पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।
-
2- आरोग्य मेला
सुबह 10:00 बजे। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन होगा।
3- स्मृति दिवस
सुबह 10:00 बजे। खैराबाद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व टंबरेश्वर प्रसाद की स्मृति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।
4- प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे। 11वीं वाहिनी पीएसी परिसर में 51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
-
5- सम्मान समारोह
सुबह 11:00 बजे। लहरपुर तहसील सभागार में रसोइयों के सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
6- भागवत कथा
दोपहर 02:00 बजे। लोहारबाग स्थित पुराना हनुमान मंदिर किरकिट तालाब के पास भागवत कथा होगी। प्रवाचक आचार्य अशोक अवस्थी कथा सुनाएंगे।
दोपहर 02:00 बजे। चंदेसुवा स्थित बाबा औघड़नाथ धाम में भागवत कथा का आयोजन होगा।