फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: श्यामजीरा गांव में दिखा बाघ, ड्रोन से हुई निगरानी

Thu, 10 Aug 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को श्यामजीरा गांव के बाघ दिखने से हड़कंप मच गया। आननफानन वन विभाग की कई टीमें गांव पहुंच गईं। अधिकारियों की मौजूदगी में वन कर्मियों ने ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई। लेकिन बाघ का पता नहीं चल सका। चार घंटे तक एसडीओ सीतापुर विकास यादव, एसडीओ लखीमपुर आरएन चौधरी के नेतृत्व में सीतापुर, मिश्रिख, हरगांव व महोली के वन क्षेत्राधिकारियों ने अपनी टीम के साथ बाघ प्रभावित क्षेत्र में गहन कांबिंग की।
विज्ञापन

बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में बाघ दिखने की सूचना दी। थोड़ी ही देर में दो जिलों के एसडीओ, चार वन रेंजर व कोतवाली पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। चार घंटे तक आसपास के खेतों की खाक छानी गई लेकिन बाघ का सुराग नहीं लगा।
वनकर्मियों ने तराई के गांवों में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि समूह में ही खेत की तरफ जाएं। वहीं ग्रामीण व किसानों में बाघ का खौफ बरकरार है। वन क्षेत्राधिकारी महोली कल्पेश्वर नाथ भार्गव ने बताया कि श्यामजीरा गांव के ग्रामीणों ने गांव के निकट एक गन्ने के खेत में बाघ दिखने की सूचना दी थी। क्षेत्र में गन्ने की फसल अधिक होने के चलते बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिल सकी है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन


दहाड़ सुनकर भागा चरवाहा
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक चरवाहा जंगली जानवर की दहाड़ सुनकर भाग गया। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शेखुपुर निवासी लल्लू खां अपने मवेशी चरा रहा था। चौराहे के निकट नगई मल्लापुर मार्ग पर सड़क के किनारे गन्ने के खेत से उसे किसी जंगली जानवर की दहाड़ सुनाई पड़ी। चरवाहों ने शोर मचाया और चिल्लाने की आवाज सुनकर जंगली जानवर गन्ने के खेत की तरफ भाग गया। वन क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिली थी। कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें