फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नहाने गए तीन युवक तालाब में डूबे, दो के शव मिले

Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग डूब गए। दो के शव मिल गए जबकि एक की तलाश की जा रही है। नकुरीखुर्द गांव निवासी अनिल (18), अभिषेक (19) व अंकित (18) गांव के उत्तर-पश्चिम स्थित पेना तालाब में नहाने गए थे। अंकित दीर्घशंका करने लगा।
विज्ञापन

अनिल व अभिषेक दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे। ये दोनों चचेरे भाई थे। नहाते हुए गहरे पानी में जाने लगे। चीखने की आवाज आने पर अंकित मदद के लिए गांव की ओर भागा और दोनों के घर पर सूचना दी। आननफानन पहुंचे गांव के दो तीन तैराकों व अभिषेक के पिता लक्ष्मीकांत ने अभिषेक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना गुरुवार को हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने द्वितीय वाहिनी पीएसी से बाढ़ राहत दल को बुलवाया लेकिन अनिल का कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार को अनिल का शव गोताखोरों ने स्टीमर की मदद से खोज निकाला।
वहीं दूसरी घटना ग्राम बडेलिया में हुई। यहां नौनेर निवासी सूरज (28) अपनी रिश्तेदारी में आया था। वह बुड़वा तालाब में नहाने के लिए कूदा। फिर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसकी भी तलाश की जा रही है। एसओ भानू ने बताया कि सूरज की तलाश की जा रही है। पेना तालाब में डूबे दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें