फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मवेशी के हमले में तीन ग्रामीण जख्मी, एक की मौत

Fri, 19 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कसमंडा ब्लाॅक क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ाते समय एक मवेशी ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। वहीं एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ब्लाॅक के सरवा जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को ग्रामीणों ने बेसहारा पशुओं को बंद कर दिया था। इसके बादनायब तहसीलदार शशिबाला ने पशुओं को गो आश्रय स्थल भेजे जाने के निर्देश दिए थे।

शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी एसपी दुबे की मौजूदगी में ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में मवेशियों को चढ़ा रहे थे। इसी दौरान एक मवेशी ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मवेशी के हमले में मलके, विजय, सत्यम सिंह, राजेंद्र शुक्ला (35) जख्मी हो गए।
विज्ञापन



आननफानन सभी को सीएचसी लाया गया, जहां से राजेंद्र शुक्ला को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें