फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन हजार चूजे जिंदा जले

Sun, 19 Apr 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महोली क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म में आग लगने से मरी पड़ी मुर्गियां। संवाद
विज्ञापन
महोली। क्षेत्र के कंचनपुर भकुरा गांव में शनिवार रात एक पोल्ट्री फार्म में आग लग गई। इससे तीन हजार चूजे जिंदा जल गए। कस्बे के मास्टर कॉलोनी निवासी प्रह्लाद ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मुर्गी फार्म में रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही पल में आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने यूपी 112 व फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक फार्म पूरी तरह से जल गया। पीड़ित के अनुसार करीब तीन हजार चूजों के साथ ही पैनल, बैटरी, दाने व उपकरण जल गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें