लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी ने अभियान चलाकर तीन ओवरलोड ट्रालियों को सीज किया। तीनों ट्रालियों में अनियमित ढंग से बालू भरी हुई थी। तीनों सीज ट्रालियों के चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहे। एसडीएम ने खनन विभाग को अग्रिम कार्यवाई के लिए पत्र भेजा है।
उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने हरगांव मार्ग पर कुलताजपुर के पास बालू से भारी तीन ट्रालियों को जांच के लिए रोका। इस दौरान चालक ट्रॉलियां छोड़कर भाग गए। इसके बाद ट्रालियों की जांच की गई तो अनियमित ढंग से बालू परिवहन की पुष्टि हुई। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अरुण कुमार ने तीनों वाहनों को कोतवाली लाकर सीज करने की कार्रवाई की।