मौतों से परिजनों में कोहराम, गांव में मातम
हेलमेट नहीं लगाए थे तीनों बाइकसवार
फोटो संख्या- 02 - सीएचसी तंबौर पर मौजूद मृतक के परिजन व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
तंबौर (सीतापुर)। तंबौर थाना क्षेत्र में एक बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइकसवार एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक ही गांव के दो लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा है।
सोमवार को थाना क्षेत्र के पसियन पुरवा मजरा मयोढ़ी छोलहा निवासी सतीश (25) अपने पड़ोसी सोनेलाल (40) व रेउसा के श्रीराम पुरवा निवासी रिश्तेदार अनीता देवी उर्फ गुड्डा (35) को बाइक से लेकर तंबौर आ रहा था। बाइक तंबौर रेउसा मार्ग पर गोन्धिया में सड़क पर खड़ी पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार सतीश व सोनेलाल की मौके पर ही मौत हो गई । किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में पहुंचाया। यहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम इलाज के दौरान अनीता देवी की भी मौत हो गई। एसओ सुरेश पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
पिसावां में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
पिसावां। थाना क्षेत्र के बरमौहली निवासी शिवनाथ (70) सोमवार को किसी काम से पैदल पिसावां कस्बा आए थे। वापस आते समय आईटीआई के पास गोपामऊ की तरफ जा रहे बाइक चालक ने पीछे से बुजुर्ग को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बाइक नई और बिना नंबर प्लेट की है।