फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्वैप मशीन से रुपये उड़ाने वाले तीन अंतरराज्यीय शातिर गिरफ्तार

Sun, 14 May 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वाट और शहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिन की जानकारी जुटाकर स्वैप मशीन से लेनदेन करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 51 एटीएम कार्ड, स्वैप मशीन, साढ़े चार हजार रुपये और एक कार भी बरामद हुई है। तीनों शातिरों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट और सर्विलांस टीम के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इस गिरोह के लोग एटीएम मशीन के आस पास रहते हैं और कार्ड का इस्तेमाल कर धन निकासी करने वाले लोगों के खातों से रुपये उड़ा देते हैं। पुलिस टीम को उक्त गिरोह के सदस्यों के सीतापुर में होने की जानकारी मिली थी।

इस जानकारी पर हरदोई चुंगी पर शराब के ठेके पास से पुलिस ने प्रदीप निवासी करतारपुर थाना और जिला रोहतक, राहुल कुमार निवासी ओरगनगर थाना बुआनी जिला भिवानी और सौरभ निवासी उगालना थाना बांस जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि इनके कब्जे से 51 एटीएम कार्ड, एक पेटीएम स्वैप मशीन, एक कार, 4500 रुपये और तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


मैप पर सर्च करते थे नियर बाई एटीएम

अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों के मोबाइल से पुलिस को अहम जानकारी मिली है। इन शातिरों ने बीते दिनों उत्तराखंड के नानकमत्था में स्वैप मशीन का इस्तेमाल कर रुपये उड़ाए थे। इसके अलावा पिछले दो दिन से सिधौली और बिसवां इलाके में सक्रिय थे। यह लोग अपने मोबाइल में मैप पर नियरबाई एटीएम लिखकर एटीएम की जानकारी जुटाते थे।
सिधौली के पास बाड़ी में यह लोग एक एटीएम पर गए थे, लेकिन कोई घटना को अंजाम नहीं दे पाए। शनिवार को यह लोग बिसवां में दो एटीएम पर गए थे, लेकिन वहां भी यह कोई वारदात नहीं कर पाए। पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पिछले चार दिन में इन लोगों ने अलग-अलग शहरों से एक लाख रुपये स्वैप मशीन का इस्तेमाल कर अपने खाते में डाले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें