फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार व बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

Tue, 16 Jun 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा/हरगांव। कस्बा रेउसा में सोमवार रात मेला देखने जा रहे बाइक सवार तीन युवक कार की टक्कर से घायल हो गए। इनकी पहचान करसा निवासी मुजीब, सीबू व गगन के रूप में हुई। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने अपने वाहन से घायलों को सीएचसी रेउसा पहुंचाया। वहीं, दहियापुर केसरीगंज निवासी संगम बाइक से जा रहे थे। हरगांव-सीतापुर मार्ग पर पेट्रोलपंप के पास उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। लोगों ने उनको सीएचसी पहुंचाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें