सीतापुर। पुराने सीतापुर में पांच एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के बावजूद शनिवार को दिन में करीब तीन घंटे की अघोषित कटौती हुई। वहीं भवानीपुर उपकेंद्र में भी फॉल्ट के चलते बिजली गुल रही। लोगों को गर्मी में दिक्कतें उठानी पड़ी।
पुराना सीतापुर उपकेंद्र में शुक्रवार को पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर रख दिया गया है। शनिवार को लोगों को बेहतर आपूर्ति मिलने की उम्मीद थी। लेकिन कई जगहों पर आई फॉल्ट के चलते करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही। इससे कजियारा, कोट, मिरदही टोला, गोडियऩटोला सहित 10 से अधिक मोहल्लों मेें दिक्कतें रही।
इसी तरह भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े विकास नगर, श्रीनगर, नवीन चौक सहित अन्य इलाकों में करीब तीन घंटे की कटौती हुई। ट्रिपिंग का सिलसिला दिनभर चलता रहा। बिजली गुल होने से व्यापारियों का कारोबार ठप रहा। वह बिजली आने का इंतजार ही करते रहे। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया फॉल्ट के चलते दिक्कतें हो सकती हैं।