खैराबाद (सीतापुर)। नगरपालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता के प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता व ईओ ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन संविदा कर्मी उदय भारती, सतीश चंद्र भारती व सुनील कुमार बिना सूचना के गैरहाजिर मिले।
खास बात यह है ये लोग दो दिन से गैरहाजिर चल रहे हैं। नगरपालिका अधिकारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। अभिषेक गुप्ता ने कहा इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईओ ने बताया कि इन तीनों संविदा कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।