फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ये हैं आज की सावित्री, पति को दिया लिवर व किडनी

Fri, 19 May 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद/सीतापुर। सावित्री और सत्यवान की कहानी तो सभी ने सुन रखी है। सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। आज के दौर में भी पति की जीवनरक्षा के लिए एक पत्नी सावित्री बन गई। अपनी एक किडनी व लिवर देकर पति की जान बचाने वाली अन्नपूर्णा गुप्ता आज की सावित्री हैं। इन्होंने कलियुग में सावित्री की कहानी को प्रासंगिक किया है। किडनी व लिवर अपने पति को देने के बाद अब दंपती पूरी तरह स्वस्थ होकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बेलदारी टोला निवासी श्याम बाबू गुप्ता (50) गल्ला मंडी ने प्राइवेट गल्ले की दुकान चलाते हैं। बात 2018 की है। बीमारी के चलते इनकी दोनों किडनी व लिवर खराब हो गया था। डॉक्टरों ने बताया कि श्यामबाबू की जिंदगी बचाने के लिए किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना ही एकमात्र विकल्प है। तब उनकी पत्नी अन्नपूर्णा गुप्ता (48) पति की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी व लिवर देने का फैसला किया।
गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में 17 मार्च 2018 को लिवर और 15 अप्रैल 2022 को किडनी देकर पति को नया जीवन दे दिया। अब दंपति स्वस्थ हैं और खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। इनका बेटा संस्कार यूपीएसी की तैयारी जबकि बेटी सृष्टि बीबीए की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें