फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: रिटायर्ड दरोगा के घर से 15 लाख की चोरी, पीछे से चढ़कर मकान में दाखिल हुए थे चोर

Wed, 18 Jun 2025 05:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में मंगलवार देर रात दो घरों में चोरी के मामले सामने आए हैं। उरदौली में रिटायर्ड दरोगा के घर से चोरों ने 15 लाख रुपये का माल पार कर दिया।
 
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोली कोतवाली क्षेत्र में उरदौली कस्बे के बम्हौरा रोड पर स्थित रिटायर्ड दरोगा रामखेलावन सिंह के घर को मंगलवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर पीछे से चढ़कर मकान में दाखिल हुए और लाखों के जेवरात, 60 हजार रुपये नकद समेत कुल करीब 15 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी बुधवार सुबह पीड़ित परिवार को हुई। यही नहीं, चोरों ने एक अन्य घर में भी सेंध मारी, जहां से कुछ जेवरात चोरी हुए हैं।

ये भी पढ़े- Monsoon in UP: यूपी में मानसून ने दी दस्तक... तपिश और लू से मिलेगी राहत, होगी झमाझम बारिश

ये भी पढ़े- Lucknow: पूर्व प्रधान के भतीजों के बंद घर में चोरी, बदमाश नकदी और डेढ़ करोड़ के जेवरात चुरा ले गए
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है। हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें