सदरपुर। एक गांव स्थित घर से बृहस्पतिवार चोर करीब तीन लाख का माल समेट ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। शिवपुर देवरिया गांव निवासी अंकित उर्फ कुलदीप ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात चोर घर में अलमारी का लाॅक तोड़कर चार हजार रुपये, जेवर संग करीब तीन लाख का माल समेट ले गए।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक सदरपुर राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।