फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चोरों ने नकदी व जेवर पार किए

Thu, 06 Mar 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा। तंबौर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात चोराें ने एक घर को निशाना बनाकर करीब चार लाख रुपये का माल समेट लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। संहिजर कला गांव निवासी विश्वनाथ शुक्ला मंगलवार रात अपने घर पर परिजनों के साथ सो रहे थे। चोर घर की आगे की दीवार फांदकर घर में घुस गए। चोरों ने घर के दो कमरों में रखी अलमारियों का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपये नकदी, 24 चांदी के सिक्के व अन्य जेवर चुरा लिए। पीड़ित विश्वनाथ शुक्ला ने बताया कि वह चार दिन पूर्व अपनी पुत्री को उनकी ससुराल से विदा करवा कर लाए थे। पुत्री के जेवर भी अलमारी में रखे थे। पीडिृत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें