फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चोर ने सभासद की गैस एजेंसी संग कई दुकानों में लगाई सेंध

Wed, 12 Jun 2024 03:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
तंबौर में सीसीटीवी में कैद अज्ञात चोर।
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बीती सोमवार रात चोर ने गल्लामंडी रोड के पास एक गैस एजेंसी संग कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। इस दौरान वह सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गांजर तिराहे के आगे गल्लामंडी रोड पर सभासद सुयश श्रीवास्तव की एसके इंडेन नाम से गैस एजेंसी है। सोमवार देर रात एजेंसी का ताला तोड़कर एक चोर अंदर घुस गया। इससे पूर्व उसने एजेंसी के अंदर बाहर लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, कुछ का रुख बदल दिया। उसकी मंशा थी कि वह चोरी के दौरान सीसीटीवी में दिखाई न दे। इसके बाद एजेंसी में घुसकर सभी अलमारी व रैकों को खोलकर चेक किया। इस दौरान वह कार्यालय के एक कोने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जब चोर को एजेंसी के अंदर नकदी व खास सामान नहीं मिले तो वह वहां से निकल गया।
इसके बाद चोर पड़ोस स्थित शिव डायग्नोस्टिक सेंटर में घुसा। वहां भी रैकों को चेक किया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। उसके बाद थोड़ी दूरी पर मतीन के होटल, विनय पान भंडार, इस्लामू इलेक्ट्रिक्स, संग कई दुकानो में तोड़फोड़ की। इन दुकानों से चोर छिटपुट सामान चोरी कर ले गया। एजेंसी मालिक सुयश श्रीवास्तव ने पुलिस को लिखित तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज सौंप दी है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में चोर कैद हुआ है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें