फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अवैध निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां, छह जख्मी

Tue, 24 Sep 2024 04:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। इंटरलॉकिंग के निर्माण के दौरान एक घर के सामने बने जीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों में जमकर लाठियां बरसीं। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी कसमंडा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां हालत नाजुक देख दो घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। रविवार की देर रात एएसपी दक्षिणी प्रवीण रंजन सिंह ने गांव पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पतारा कला गांव में इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। जब्बार के घर का जीना रास्ते में आ रहा है। इसे लेकर रविवार की शाम जब्बार, इसरार व मुन्ना का निर्माण कार्य करा रहे पवन यादव, राधे व दीनबंधु से विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी कसमंडा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद इसरार, जब्बार व मुन्ना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक देखकर इसरार और जब्बार को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। जबकि मुन्ना का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। रविवार की देर रात अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रवीण रंजन सिंह ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें