फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 90 फीसदी कपड़ा प्रतिष्ठानों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं

Thu, 06 Apr 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में करीब 480 रेडीमेड और थोक के कपड़ों की दुकानों में आग से सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। शोरूम हो या छोटी दुकान आग से सुरक्षा के नाम पर 90 फीसदी दुकानों पर अग्निशमन यंत्र तक मौजूद नहीं। जैसे-जैसे गर्मी नजदीक आ रही हैं वैसे-वैसे अग्निकांडों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर व्यापारी सजग न होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


कानपुर के बांसमंडी में हुए अग्निकांड ने कहर बरपा दिया था। आग ने इस कदर विकराल रूप ले लिया कि उसको बुझाने के लिए चार दिन लग गए और लगभग एक हजार दमकल और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। इस अग्निकांड में सैकड़ों की संख्या में कपड़ों की दुकानें जलकर राख हो गई। साथ ही कई व्यापारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ गया। इसके बावजूद भी जिले के व्यापारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जिले में दो व्यापारी संगठन हैं जिनके मुताबिक कपड़ों की शहर में करीब 480 दुकानें हैं। इसमें थोक कपड़ा व्यापारी, फुटकर-रेडीमेड व्यापारी, दरी व्यापारी शामिल हैं। अमर उजाला की पड़ताल में यह निकल कर आया कि नई व पुरानी दरी मंडी, पड़ाव बाजार व मुख्य बाजार में पड़ने वाले शोरूम आदि में सारी व्यवस्थाएं थीं लेकिन आग बुझाने के नाम पर एक छोटा सा अग्निशमन यंत्र तक नहीं था। अगर कभी धोखे से भी आग लग जाए तो लपटों को विकराल रूप लेने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस ओर जिम्मेदारों का भी ध्यान नहीं जा रहा।
विज्ञापन


समस्या को लेकर की जाएगी बैठक
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता का कहना है कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु है। उनके संगठन में करीब 180 व्यापारी कपड़े के कारोबार से जुुड़े हुए हैं। व्यापारी जैसे दुकानों में कैमरे लगवाते हैं। वैसे ही उनको आग से बचाव के लिए भी अग्निशमन यंत्र रखना चाहिए। वह पदाधिकारियों के साथ बैठकर इस बात पर जोर देंगे।

कानपुर जैसी नौबत यहां न आए
भारतीय किसान उद्योग व्यापार मंडल के सुनील टंडन का कहना है कि उनके संगठन में भी करीब 300 कपड़ा व्यापारी हैं। जिन व्यापारियों ने दुकानों में अग्निशमन यंत्र को नहीं लगाया है उनको सुझाव दिया जाएगा कि वह जल्द से जल्द दुकान में यंत्र को लगवा लें। ताकि जैसी घटना कानपुर में हुई वैसी नौबत यहां न होने पाए।

शहर में अभियान चलाकर ऐसे व्यापारियों को चिन्हित किया जाएगा जिन्होंने अग्निशमन यंत्र नही लगवाए हैं। जितने भी छोटे-छोटे कपड़े के व्यापारी हैं, वह अपनी दुकानों पर अग्निशमन यंत्र अवश्य लगवा लें ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

सुभाष सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें