फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: विधायक के आवास के सामने दो दुकानों से चोरी

Tue, 14 Feb 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चोरों ने रविवार रात विधायक के आवास के सामने स्थित दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों से करीब तीस हजार का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के रेउसा-तंबौर मार्ग पर थाने से 500 मीटर की दूरी पर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी का आवास है।
विज्ञापन


इसके सामने कस्बे के नई बस्ती निवासी तन्नू और छैलू की पान की दुकानें हैं। रविवार की रात चोरों ने दोनों की दुकानों को निशाना बनाते हुए दो हजार की नकदी समेत करीब 30 हजार का माल पार कर दिया। सुबह होने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें