फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बूटों की धमक ने कराया सुरक्षा का अहसास

Tue, 27 Jun 2023 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए मंगलवार को जिलेभर में पुलिस ने रूट मार्च निकाला। बूटों की धमक से अराजकतत्व सहमे दिखाई दिए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से बातचीत कर उनसे सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जाना।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ मार्च निकाला। जिसका नेतृत्व सीओ सिटी सुशील सिंह ने किया। थाने की फोर्स कोट चौराहे पर पहुंची जहां से मार्च मन्नी चौराहा, कजियारा होते हुए श्यामनाथ पहुंचा। इस दौरान पूरे इलाके की ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई। वहीं लहरपुर में इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ मार्च निकाला। जो कि मजाशाह चौराहा, गुरखेत बाजार, शहर बाजार होते हुए बिसवां तिराहा गेट पहुंचा।
उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं से बात करते हुए सहयोग की अपील की और कहा कि त्योहार को शांतिपूर्वक मनाए और कोई भी कानून विरोधी काम न करें। बिसवां में इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने भी थाने की टीम के साथ क्षेत्र में मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। सदरपुर में पीस कमेटी की बैठक के बाद एसओ अजय रावत ने पैदल गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें