फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गबन के आरोपी तत्कालीन ईओ व कर्मचारी गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख नगर पालिका में स्वच्छता के नाम पर हुए घोटाले में तत्कालीन ईओ समेत नगर पालिका के एक कर्मचारी को मिश्रिख पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन लोगों ने करीब 40 लाख का घोटाला किया था। इस घोटाले को अमर उजाला ने उजागर किया था। अमर उजाला ने पांच अगस्त 2022 को स्वच्छ भारत मिशन के 40 लाख साफ कर गए घोटालेबाज शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर डीएम ने एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच कराई थी। इस जांच में उजागर हुआ था कि स्वच्छता के नाम पर नगर पालिका में 40 लाख रुपये का घोटाला किया है। ऑडिट में पूरा मामला खुलने पर इस पैसे का हिसाब नहीं मिला था। यह पैसा 11 बार में निकाला गया था।
विज्ञापन

घोटाला उजागर होने पर डीएम ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। तत्कालीन ईओ आरपी सिंह व नगर पालिका के कर्मचारी वेद प्रकाश त्रिवेदी के खिलाफ सितंबर 2022 में मिश्रिख कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से ये लोग फरार चल रहे थे। मिश्रिख पुलिस ने शनिवार को ईओ व कर्मचारी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मिश्रिख जितेंद्र ओझा ने बताया कि यह लोग वारंटी थे। इनको जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें