फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिजली की जांच करने गई टीम पर हमला

Sat, 07 Sep 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बेहटा इलाके के कोडरी गांव में बिजली की जांच करने गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों की पिटाई की। उन्हें गांव से भाग जाने की धमकी दी। इसकी वजह से कनेक्शनों की जांच नहीं हो सकी। एसडीओ ने दबंगों के खिलाफ तंबौर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी लहरपुर विशाल शर्मा के नेतृत्व में टीम जांच के लिए कोडरी गांव पहुंची थी। गांव के मुनीजर, कन्हैयालाल सहित अन्य कई लोग एकजुट हो गए। वह टीम के साथ अभद्रता करने लगे। टीम में शामिल लोगों से धक्कामुक्की की।
कुछ लोगों को पीट दिया। गांव के अन्य लोगों को हमला करने के लिए उकसाने लगे। अफसरों से कहा कि जल्द गांव से निकल जाओ वरना बुरी तरह पिटाई कर दी। इस धमकी से डरी टीम वापस चली गई। इसके बाद एसडीओ, अवर अभियंता अमरीश कुमार, व निविदा कर्मी सुखदेव कुमार ने थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने का प्रयास करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें